Skip to main content

Android Development Tools

Android Development Tools 


  • Android SDK in Hindi 
  • Android Debug bridge in Hindi
  • Android gradle in Hindi
  • Android studio in Hindi
  • Android run time and delvik in Hindi 

Android SDK 

Android SDK (Software Development Kit) - Android SDK में वो सभी टूल्स होते है जिनकी आपको एंड्राइड एप्लीकेशन क्रिएट करने में, कम्पाइल करने में और एप्लीकेशन को पैकेज करने के लिए जरुरत पड़ेगी।  Android SDK में आपको सोर्स कोड के साथ सैंपल प्रोजेक्ट्स, डेवलपमेंट टूल्स, एक इमुलेटर और एप्लीकेशन डेवेलप करने के लिए रिक्वायर्ड लाइब्रेरीज मिलती है। सभी एप्लीकेशन java में डेवेलप की जाती है और डेलविक वर्चुअल मशीन पर रन की जाती है।

Android debug bridge 

    ADB (Android Debug Bridge ) - ADB android SDK का एक कमांड लाइन  टूल है जिसकी मदद से आप अपनी एप्लीकेशन को वर्चुअल डिवाइस या किसी रियल डिवाइस पर रन करवा सकते है और डिबग कर सकते है। ये एक क्लाइंट सर्वर प्रोग्राम होता है जिसमे एक क्लाइंट होता है, एक सर्वर होता है और एक डेमॉन (daemon ) होता है। क्लाइंट डेवलपमेंट मशीन पर रन होता है, सर्वर डेवलपमेंट मशीन पर एक बैकग्राउंड प्रोसेस की तरह रन होता है और डेमॉन इमुलेटर पर बैकग्राउंड प्रोसेस की तरह रन होता है।



    Gradle 

      Gradle  - Gradle एक एडवांस्ड बिल्ड सिस्टम है। ये किसी एप्लीकेशन को बिल्ड (पैकेज) करने की प्रोसेस में यूज़ होता है। इससे हम कोड और रिसोर्सेज को आसानी से reuse कर सकते है। इससे एक एप्लीकेशन के कई variants आसानी से क्रिएट किये जा सकते है। इससे बिल्ड प्रोसेस को कस्टमाइज करना आसान हो जाता है।  Gradle आसानी से IDE के साथ इंटेग्रेटे हो जाता है।      



      Android Studio

        Android Studio  -  Android Studio एंड्राइड एप्लीकेशन डेवेलप करने के लिए ऑफिसियल IDE है। Android Studio के कुछ फीचर्स निचे दिए जा रहे है।
        1. Android Studio में ग्रेडल बेस्ड फ्लेक्सिबल बिल्ड सिस्टम है।     
        2. वैरिएंट्स और एक साथ कई apk फाइल्स आप android studio में generate कर सकते है।  
        3. कॉमन एप्लीकेशन फीचर्स बिल्ड करने के लिए एंड्राइड स्टूडियो कोड टेम्पलेट्स प्रोवाइड करता है। 
        4. Android Studio एक रिच लेआउट एडिटर प्रोवाइड करता है जिसमे आप ड्रैग और ड्राप करके भी एडिटिंग कर सकते है। 
        5. Android Studio performance, usability और version compatibility की प्रोब्लेम्स को सोल्व करने के लिए lint टूल्स को यूज़ करता है।  
        6. Android Studio में google cloud platform के लिए built in support प्रोवाइड किया गया है।  

        Android Studio की जगह आप चाहे तो Eclipse IDE भी यूज़ कर सकते है। इसके लिए आपको ADT plugin की आवश्यकता होगी। लेकिन क्योंकि Android Studio Official IDE है इसलिए मैने android studio को ही यूज़ किया है।   


        Andorid run time and Dalvik 

        ART ( Android Run Time  ) And  Dalvik -  ये दोनों ही एंड्राइड में एप्लीकेशन को रन होने के लिए एनवायरनमेंट प्रोवाइड करते है। लेकिन एंड्राइड 5.0 ART को यूज़ करता है। और उससे पहले के सभी versions Dalvik को रन टाइम की तरह यूज़ करते थे। ART भी Dalvik की तरह ही Dex Files को execute करता है।  ART और Dalvik एक दूसरे के साथ कम्पेटिबल है, इसलिए यदि कोई application Dalvik के लिए डेवेलप की गयी है तो वो ART में भी आराम से रन हो सकती है। 

        ART में Ahead-Of-Time( AOT ) कंपाइलेशन को introduce किया गया है।  ART में इनस्टॉल टाइम verification delvik से ज्यादा बेहतर है।

        Comments

        Popular posts from this blog

        Android Services

        Android Services Introduction to  android services in Hindi  Declaring  services in Hindi Creating a  android service in Hindi Introduction to Android Services इससे पहले की आप जाने की service क्या होती है आइये जानते है की service क्या नहीं होती है - एक service separate प्रोसेस नहीं होती है। ये आपकी एप्लीकेशन का ही पार्ट होती है।  एक service thread नहीं होती है।  आइये अब देखते है service क्या होती है - Service एक facility होती है जिससे आप android system को बता सकते है की आप कोई काम background में करते रहना चाहते है।  Service एक facility होती है जिससे एक एप्लीकेशन अपनी कुछ functionality दूसरी applications को expose कर सकती है।    हर service क्लास का <service> declaration AndroidManifest.xml file में होना चाहिए। Services को आप context.startService() और context.bindService() मेथड्स से स्टार्ट कर सकते है।            जब service component क्रिएट होता है तो android syst...

        Android Activity

        Android Activity Activity life cycle in Hindi Starting an  android activity in Hindi Creating a new activity in Hindi Destroying an  android activity in Hindi Introduction to Activity आप की application में एक से ज्यादा activity हो सकती है। जब आप इन activities के through navigate करते है, यानि एक activity से दूसरी activity में जाते है तो activity अपनी life cycle की different stages में जाती है। उदाहरण के लिए जब आपकी activity start होती है तो ये foreground में होती है और user का पूरा focus इस पर होता है। इस process के दौरान  android  system कुछ life cycle methods को call करता है। यदि user कोई दूसरी activity start करता है तो android system उस activity के life cycle methods को call करता है और आपकी पहले वाली activity background में चली जाती है। life cycle methods में आप decide कर सकते है की जब user जाता है या वापस आता है तो आपकी activity कैसे behave करेगी।  उदाहरण के लिए यदि आप एक वीडियो player बना रहे है तो जब user किसी दूसरी activity पर जाये तो...

        Android Spinners

        Android Spinners  Introduction to  android spinners in Hindi Defining  android spinners in Hindi Creating spinner items array in Hindi Responding to spinner selections in Hindi    Introduction to Android Spinners Android spinners आपकी एप्लीकेशन में एक drop down menu होती है। इस drop down menu में बहुत से items होते है जिन्हे user choices कहते है। जब user spinner पर क्लिक करता है तो ये items शो होते है। यूज़र अपने लिए appropriate choice choose करता है। By default spinner में सबसे top वाला element शो होता है। Spinners को XML layout file में क्रिएट किया जाता है। और items की लिस्ट string resource file में क्रिएट की जाती है। जिसमे आप एक string array क्रिएट करते है।  Spinner और items को जोड़ने के लिए एक array adapter क्रिएट किया जाता है। इसके बाद selection events को respond करने के लिए OnItemSelectedListener interface को  इम्प्लीमेंट किया जाता है।  Defining Android Spinners Android spinners को आप XML l...