Skip to main content

Android Components

Android Components


  • Android activity in Hindi
  • Android service in Hindi
  • Android broadcast receiver in Hindi
  • Android content provider in Hindi

Android Activity

अगर आपकी application में GUI Screen है तो activity भी जरूर होगी। एक GUI Screen और activity में one to one relationship होती है। जेसे MVC paradigm में controller view को control करता है उसी प्रकार एक activity आपकी android application में GUI Screen को control करती है। 

आप अपनी android application में जितनी GUI Screen चाहते है आपको उतनी ही activity create करनी होगी। हर activity एक GUI Screen को display करती है। 

जब भी user GUI Screen के द्वारा कोई events generate करते है तो activity उन events को handle करने के लिए responsible होती है। कई बार activity system generated events को भी handle करती है। 

GUI Screen में elements display करने के लिए activity views की मदद लेती है। हर view एक different element को represent करता है। 

Android activity create करने के लिए आपको Activity class को extend करना होता है। इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है।

public class yr_cls_nm extends Activity
{
}



Andorid Service

यदि किसी application को बहुत देर तक execute होना है तो उसे service की तरह implement करना बेहतर होता है। आप जब चाहे एकservice launch कर सकते है और काम पूरा होने पर उसे terminate कर सकते है।  Services background में run होती है और इनका user interface नहीं होता है। एक android service create करने के लिए आपको Service class को extend करना होता है। इसका उदाहरण नीचे दिया गया है।


public class yur_cls_nm  extends  Service
{
  
}


Android Broadcast Receiver 

Intents का notification पाने के लिए एक application को खुद को broadcast receiver की तरह register करवाना होता है।

किसी application को register करवाने के लिए आपको AndroidManfest.xml file में receiver element को include करना पड़ता है। और इसके name attribute में अपनी class का नाम pass करना होता है। क्लास से पहले आपको dot operator (.) लगाना होता है। इसका उदाहरण नीचे दिया गया है।


<receiver android:name=".yourclassname">

</receiver>


receiver tags अंदर आप intent-filter tag यूज़ कर सकते है।


<receiver android :name =".yourclassname ">
<intent-filter>
<action android:name ="action_name">
</intent-filter>
</receiver>


Android Content Provider 

यदि एक application अपना data किसी दूसरी application के साथ share करना चाहती है तो ऐसा content provider के साथ किया जा सकता है। किसी application का data उसके content provider में store होता है।  जब भी एक application किसी दूसरी application के data को access करना चाहती है तो वो उस application के content provider को एक्सेस करती है। Content provider में कुछ methods होते है जो किसी application को डेटा access करने की permission देते है।

 ये 4 primary components जो हर android application में होते है। Android components को समझना android को समझने के लिए बेहद जरुरी है।    

Comments

Popular posts from this blog

Android Services

Android Services Introduction to  android services in Hindi  Declaring  services in Hindi Creating a  android service in Hindi Introduction to Android Services इससे पहले की आप जाने की service क्या होती है आइये जानते है की service क्या नहीं होती है - एक service separate प्रोसेस नहीं होती है। ये आपकी एप्लीकेशन का ही पार्ट होती है।  एक service thread नहीं होती है।  आइये अब देखते है service क्या होती है - Service एक facility होती है जिससे आप android system को बता सकते है की आप कोई काम background में करते रहना चाहते है।  Service एक facility होती है जिससे एक एप्लीकेशन अपनी कुछ functionality दूसरी applications को expose कर सकती है।    हर service क्लास का <service> declaration AndroidManifest.xml file में होना चाहिए। Services को आप context.startService() और context.bindService() मेथड्स से स्टार्ट कर सकते है।            जब service component क्रिएट होता है तो android syst...

Android Activity

Android Activity Activity life cycle in Hindi Starting an  android activity in Hindi Creating a new activity in Hindi Destroying an  android activity in Hindi Introduction to Activity आप की application में एक से ज्यादा activity हो सकती है। जब आप इन activities के through navigate करते है, यानि एक activity से दूसरी activity में जाते है तो activity अपनी life cycle की different stages में जाती है। उदाहरण के लिए जब आपकी activity start होती है तो ये foreground में होती है और user का पूरा focus इस पर होता है। इस process के दौरान  android  system कुछ life cycle methods को call करता है। यदि user कोई दूसरी activity start करता है तो android system उस activity के life cycle methods को call करता है और आपकी पहले वाली activity background में चली जाती है। life cycle methods में आप decide कर सकते है की जब user जाता है या वापस आता है तो आपकी activity कैसे behave करेगी।  उदाहरण के लिए यदि आप एक वीडियो player बना रहे है तो जब user किसी दूसरी activity पर जाये तो...

Android Spinners

Android Spinners  Introduction to  android spinners in Hindi Defining  android spinners in Hindi Creating spinner items array in Hindi Responding to spinner selections in Hindi    Introduction to Android Spinners Android spinners आपकी एप्लीकेशन में एक drop down menu होती है। इस drop down menu में बहुत से items होते है जिन्हे user choices कहते है। जब user spinner पर क्लिक करता है तो ये items शो होते है। यूज़र अपने लिए appropriate choice choose करता है। By default spinner में सबसे top वाला element शो होता है। Spinners को XML layout file में क्रिएट किया जाता है। और items की लिस्ट string resource file में क्रिएट की जाती है। जिसमे आप एक string array क्रिएट करते है।  Spinner और items को जोड़ने के लिए एक array adapter क्रिएट किया जाता है। इसके बाद selection events को respond करने के लिए OnItemSelectedListener interface को  इम्प्लीमेंट किया जाता है।  Defining Android Spinners Android spinners को आप XML l...