Skip to main content

Android Spinners

Android Spinners 


  • Introduction to android spinners in Hindi
  • Defining android spinners in Hindi
  • Creating spinner items array in Hindi
  • Responding to spinner selections in Hindi   

Introduction to Android Spinners

Android spinners आपकी एप्लीकेशन में एक drop down menu होती है। इस drop down menu में बहुत से items होते है जिन्हे user choices कहते है। जब user spinner पर क्लिक करता है तो ये items शो होते है। यूज़र अपने लिए appropriate choice choose करता है। By default spinner में सबसे top वाला element शो होता है।

Spinners को XML layout file में क्रिएट किया जाता है। और items की लिस्ट string resource file में क्रिएट की जाती है। जिसमे आप एक string array क्रिएट करते है। 

Spinner और items को जोड़ने के लिए एक array adapter क्रिएट किया जाता है। इसके बाद selection events को respond करने के लिए OnItemSelectedListener interface को  इम्प्लीमेंट किया जाता है। 


Defining Android Spinners

Android spinners को आप XML layout file में define करते है। इसके लिए आप <Spinner> element define करते है। इस element के basic attribute वही है जो सब view elements में होते है।

android:id - इस attribute के द्वारा आप spinner की id define करते है।  

android:layout_width - इस attribute के द्वारा आप spinner की width define करते है।  

android:layout_height - इस attribute के द्वारा आप spinner की height define करते है। 



<Spinner 
android:id="@+id/yrspinnerid"
android:layout_width="width-of-spinner"
android:layout_height="height-of-spinner" /> 






Creating Spinner Items List

Spinners की items list एक string resource file में आप क्रिएट कर सकते है। इसके लिए आप एक string array क्रिएट करते है। इसके लिए आप <resources> element यूज़ करते है। <resources> element के अंदर आप <string-array> sub-element define करते है।

<string-array> element के name attribute में आप array का नाम define करते है। इसके बाद <string-array> element में <item> sub element define करते है।  और items का आप इस element में define करते है। 



<resources>
<string-array name="yrstringarray">
<item>Item 1</item>
<item>Item 2</item>
<item>Item 3</item>
</string-array>
</resources>


    

Items की लिस्ट क्रिएट करने के बाद array और spinner को connect करने के लिए आप एक array adapter क्रिएट करते है।

इसके लिए सबसे पहले आप एक spinner object create करते है और उसका reference XML layout file में जो आपने spinner define किया था उसको देते है। ऐसा आप उस spinner की id के द्वारा करते है।


Spinner yrspinner = (Spinner) findViewById(R.id.yrspinnerid);


इसके बाद आप ArrayAdapter क्लास का object create करते है ।


ArrayAdapter<CharSequence> yrAdapter = new ArrayAdapter();


किसी भी string resource file से आप ArrayAdapter directly क्रिएट नहीं कर सकते है इसके लिए आप ArrayAdapter के object पर createFromResource() method कॉल करते है। इस मेथड में आप current context, string array और items का layout पास करते है।



yrAdapter.createFromResource(this,R.array.yrstringarray,android.R.la
yout.simple_spinner_item);



इसके बाद जो layout आप items display करते समय यूज़ करना चाहते है वो set करते है। इसके लिए आप adapter object पर setDropDownViewResource() method call है और उसमे जो layout आप यूज़ करना चाहते है वो pass करते है।



yrAdapter.setDropDownViewResource(android.R.layout.simple_spinner_d
ropdown_item);


इसके बाद आप adapter को spinner के apply करते है।



yrspinner.setAdapter(yrAdapter);


इसके बाद आप यूज़र के कोई item select करने पर क्या action लेना चाहते है वो define करते है।

Responding to Item Selection 

जब भी यूज़र कोई item select करे ऐसी situation में आप कुछ action लेना चाहेंगे। वो action आप onItemSelected() method में डिफाइन करते है। इस method को आप Activity को inherit करने वाली क्लास में डिफाइन करते है। साथ ही ये क्लास onItemSelectedListener interface को भी implement करनी चाहिए।

इस method में आप AndroidView, View, position और spinner की id पास करते है।



public void onItemSelected (AdapterView av, View view, int posi, long id )
{
   // handle what you want to do here 
} 



आप चाहे तो यदि यूजर कुछ भी select ना करे तो ऐसी situation में भी आप कोई action ले सकते है इसके लिए आपको onNothingSelected() method को define करना होगा।



public void onNothingSelected(AdapterView av)
{
   // handle what you want to do here
}

Comments

Popular posts from this blog

Android Services

Android Services Introduction to  android services in Hindi  Declaring  services in Hindi Creating a  android service in Hindi Introduction to Android Services इससे पहले की आप जाने की service क्या होती है आइये जानते है की service क्या नहीं होती है - एक service separate प्रोसेस नहीं होती है। ये आपकी एप्लीकेशन का ही पार्ट होती है।  एक service thread नहीं होती है।  आइये अब देखते है service क्या होती है - Service एक facility होती है जिससे आप android system को बता सकते है की आप कोई काम background में करते रहना चाहते है।  Service एक facility होती है जिससे एक एप्लीकेशन अपनी कुछ functionality दूसरी applications को expose कर सकती है।    हर service क्लास का <service> declaration AndroidManifest.xml file में होना चाहिए। Services को आप context.startService() और context.bindService() मेथड्स से स्टार्ट कर सकते है।            जब service component क्रिएट होता है तो android syst...

Android Fragments

Android Fragments Introduction to android fragments in Hindi Android fragments life cycle in Hindi Types of android fragments in Hindi Creating android fragment in Hindi Introduction to Android Fragments एक fragment किसी activity के अंदर एक separate UI (user interface) होता है। Fragments की खुद की life cycle और input events होते है। आप एक fragment को कई activities में use कर सकते है। जब आपकी activity running state में हो तब भी आप fragments को add और remove कर सकते है। Fragments को आप sub activity भी कह सकते है।   Android fragments को android के Honeycomb version में introduce किया गया था।  Android fragments से पहले आप user को एक बार में एक activity ही show कर सकते थे इसलिए आप स्क्रीन को अलग अलग parts में divide नहीं कर सकते थे। Fragments के आने से application design और भी ज्यादा flexible हो गयी क्योंकि आप यूजर को एक साथ एक से ज्यादा interface शो कर सकते है और उन्हें separately manage भी कर सकते है। अब आपके पास activity तो एक ही रहेगी लेकिन आप इसमें ब...

Android Development Tools

Android Development Tools  Android SDK in Hindi  Android Debug bridge in Hindi Android gradle in Hindi Android studio in Hindi Android run time and delvik in Hindi  Android SDK  Android SDK (Software Development Kit) -  Android SDK  में वो सभी टूल्स होते है जिनकी आपको एंड्राइड एप्लीकेशन क्रिएट करने में, कम्पाइल करने में और एप्लीकेशन को पैकेज करने के लिए जरुरत पड़ेगी।  Android SDK में आपको सोर्स कोड के साथ सैंपल प्रोजेक्ट्स, डेवलपमेंट टूल्स, एक इमुलेटर और एप्लीकेशन डेवेलप करने के लिए रिक्वायर्ड लाइब्रेरीज मिलती है। सभी एप्लीकेशन java में डेवेलप की जाती है और डेलविक वर्चुअल मशीन पर रन की जाती है। Android debug bridge  ADB  (Android Debug Bridge  ) - ADB android SDK का एक कमांड लाइन  टूल है जिसकी मदद से आप अपनी एप्लीकेशन को वर्चुअल डिवाइस या किसी रियल डिवाइस पर रन करवा सकते है और डिबग कर सकते है। ये एक क्लाइंट सर्वर प्रोग्राम होता है जिसमे एक क्लाइंट होता है, एक सर्वर...