Skip to main content

Android Dialogs

Android Dialogs 


  • Introduction to android dialogs in Hindi
  • Creating android dialogs in Hindi 
  • Adding buttons to android dialogs in Hindi
  • Adding lists to android dialogs in Hindi 

Introduction to Android Dialogs 

Dialog एक छोटी सी window होती है जिससे यूज़र कोई decision ले सकता है या कुछ information input कर सकता है। Dialog पूरी screen को cover नहीं करता है।

 Android dialogs 3 तरह के होते है -
  1. Alert dialog - ये एक simple alert dialog होता है। इस तरह के dialog में आप title शो कर सकते है, 3 बटन add कर सकते है और items की list भी शो कर सकते है जिन्हे यूज़र select कर सकता है। ये dialog क्रिएट करने के लिए आपको AlertDialog क्लास को extend करना पड़ेगा।  
  2. Date picker dialog - इस तरह के dialog से आप यूज़र को एक window शो कर सकते है जिससे यूज़र date select कर सकता है। इस तरह का dialog क्रिएट करने के लिए आपको DatePickerDialog क्लास को extend करना होगा।   
  3. Time picker dialog  - इस तरह के dialog से यूज़र time select कर सकता है। इस तरह का dialog क्रिएट करने के लिए आपको TimePickerDialog क्लास को extend करना होगा।    

ये सभी classes Dialog क्लास को extend करती है। इन सभी dialog क्लास को यूज़ करने से पहले आपको अपने dialog के लिए एक container क्रिएट करना होगा।  इसके लिए आप DialogFragment क्लास को extend कर सकते है। DialogFragment क्लास dialog create करने और उसको मैनेज करने के लिए जरुरी methods प्रोवाइड करती है। 


Creating Android Dialogs   

Android में dialogs क्रिएट करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको 2 या 3 statements लिखने होते है।


AlertDialog.Builder yrobj = new AlertDialog.Builder(getActivity()); //creating alert dialog

yrobj.setMessage(R.string.yrmessage); //setting message


yrobj.setTitle(R.string.yrtitle); // setting title 


AlertDialog ad = yrobj.create(); // getting alert dialog from AlertDialog.Builder 



Dialog क्रिएट करने से पहले आपको dialog fragment क्रिएट करना होगा। इसके लिए आप DialogFragment क्लास को extend करते है। इस क्लास में आप onCreateDialog() मेथड को implement करते है। और इसी मेथड में आप dialog क्रिएट करते है। Dialog क्रिएट करने के लिए आप Builder क्लास यूज़ कर सकते है।


public class yrclass extends DialogFragment
{

    @Override

      public Dialog onCreateDialog(Bundle savedInstanceState)
      {

            // create yr dialog here as shown above  


      }


}





जब आप इस क्लास के object पर show() मेथड कॉल करते है तो dialog शो हो जाता है।


Adding Buttons to Android Dialogs

Android alert dialogs में आप 3 तरह के buttons add कर सकते है-

  1. Positive button  - ये button positive response के लिए यूज़ किया जाता है। जैसे की ok या yes। इस तरह का बटन create करने के लिए आपको setPositiveButton() method को call करना होगा। इस मेथड को आप alert dialog के object पर कॉल करते है। इस मेथड में 2 arguments पास होते है एक तो button का नाम और दूसरा DialogInterface का object। ये interface onClickListener() मेथड provide करता है। जिसको आप implement करते है।       
  2. Negative button - ये button negative response के लिए यूज़ किया जाता है। जैसे की no या cancel। इस तरह का button dialog में add करने के लिए आपको alert dialog के ऑब्जेक्ट पर setNegativeButton() call करना होता है। 
  3. Neutral button - ये एक simple button होता है जिससे आप कोई दूसरा action ले सकते है। इस तरह के button को जैसे simply android में button create किया जाता है वैसे ही create करते है। 



DialogInterface.onClickListerner di = new DialogInterface.onClickListener(); // creating dialog interface object for event handling

yrobj.setPositiveButton(R.string.button-name,  di); // setting positive button


public void onClick(DialogInterface di, int id)

{
     //handle on click event here 
}


इसी तरह आप negative button भी क्रिएट कर सकते है।

Adding Lists to Android Dialogs  

Android alert dialogs में आप 3 तरह की list add कर सकते है।
  1. Single choice list - इस तरह की list में से यूज़र कोई सा भी एक item select कर सकता है। Item select पर event generate होता है और code के according action लिया जाता है। 
  2. Single choice radio list - इस तरह की लिस्ट में यूज़र को list radio buttons के साथ show की जाती है। User कोई सा भी एक item select कर सकता है। 
  3. Multiple choice check-box list - इस तरह की list में से यूज़र एक साथ कई items select कर सकता है। यूज़र को list checkboxes के साथ show होती है। 

Alert dialogs में लिस्ट क्रिएट करने के लिए आपको setItems() method कॉल करना होगा। इस method में 2 arguments पास किये जाते है एक तो list items का array और दूसरा DialogInterface.onClickListener interface को object जैसा की हमने ऊपर button add करने के लिए किया था।

DialogInterface.onClickListener इंटरफ़ेस की onClick मेथड को implement करके आप उसमे select event को हैंडल करते है। जैसा की ऊपर setPositiveButton() method के साथ आपने किया था।  आइये setItems मेथड का structure देखते है।


yrobj.setItems(R.Array.yrarray, DialogInterface.onClickListener di);      

Comments

Popular posts from this blog

Android Services

Android Services Introduction to  android services in Hindi  Declaring  services in Hindi Creating a  android service in Hindi Introduction to Android Services इससे पहले की आप जाने की service क्या होती है आइये जानते है की service क्या नहीं होती है - एक service separate प्रोसेस नहीं होती है। ये आपकी एप्लीकेशन का ही पार्ट होती है।  एक service thread नहीं होती है।  आइये अब देखते है service क्या होती है - Service एक facility होती है जिससे आप android system को बता सकते है की आप कोई काम background में करते रहना चाहते है।  Service एक facility होती है जिससे एक एप्लीकेशन अपनी कुछ functionality दूसरी applications को expose कर सकती है।    हर service क्लास का <service> declaration AndroidManifest.xml file में होना चाहिए। Services को आप context.startService() और context.bindService() मेथड्स से स्टार्ट कर सकते है।            जब service component क्रिएट होता है तो android syst...

Android Fragments

Android Fragments Introduction to android fragments in Hindi Android fragments life cycle in Hindi Types of android fragments in Hindi Creating android fragment in Hindi Introduction to Android Fragments एक fragment किसी activity के अंदर एक separate UI (user interface) होता है। Fragments की खुद की life cycle और input events होते है। आप एक fragment को कई activities में use कर सकते है। जब आपकी activity running state में हो तब भी आप fragments को add और remove कर सकते है। Fragments को आप sub activity भी कह सकते है।   Android fragments को android के Honeycomb version में introduce किया गया था।  Android fragments से पहले आप user को एक बार में एक activity ही show कर सकते थे इसलिए आप स्क्रीन को अलग अलग parts में divide नहीं कर सकते थे। Fragments के आने से application design और भी ज्यादा flexible हो गयी क्योंकि आप यूजर को एक साथ एक से ज्यादा interface शो कर सकते है और उन्हें separately manage भी कर सकते है। अब आपके पास activity तो एक ही रहेगी लेकिन आप इसमें ब...

Android Development Tools

Android Development Tools  Android SDK in Hindi  Android Debug bridge in Hindi Android gradle in Hindi Android studio in Hindi Android run time and delvik in Hindi  Android SDK  Android SDK (Software Development Kit) -  Android SDK  में वो सभी टूल्स होते है जिनकी आपको एंड्राइड एप्लीकेशन क्रिएट करने में, कम्पाइल करने में और एप्लीकेशन को पैकेज करने के लिए जरुरत पड़ेगी।  Android SDK में आपको सोर्स कोड के साथ सैंपल प्रोजेक्ट्स, डेवलपमेंट टूल्स, एक इमुलेटर और एप्लीकेशन डेवेलप करने के लिए रिक्वायर्ड लाइब्रेरीज मिलती है। सभी एप्लीकेशन java में डेवेलप की जाती है और डेलविक वर्चुअल मशीन पर रन की जाती है। Android debug bridge  ADB  (Android Debug Bridge  ) - ADB android SDK का एक कमांड लाइन  टूल है जिसकी मदद से आप अपनी एप्लीकेशन को वर्चुअल डिवाइस या किसी रियल डिवाइस पर रन करवा सकते है और डिबग कर सकते है। ये एक क्लाइंट सर्वर प्रोग्राम होता है जिसमे एक क्लाइंट होता है, एक सर्वर...