Skip to main content

Android Introduction

Android Introduction

  • Introduction to android in Hindi
  • Versions of android in Hindi
  • Features of android in Hindi
  • Android platform in Hindi

Introduction to Android

Android  एक ओपन सोर्स linux based ऑपरेटिंग सिस्टम है। एंड्राइड को 2009 में डेवेलप किया गया था।  Android को Open Handset Alliance ने डेवेलप किया था और बाद में इसको गूगल और अन्य कम्पनीज का सहयोग मिला। ओपन हैंडसेट अलायन्स एक organizations का ग्रुप है जो मार्किट में बेहतर सेल फ़ोन्स लाने के लिए वर्क करता है। Android ज्यादातर मोबाइल फ़ोन्स पर यूज़ किया जाता है जिन्हे स्मार्ट फ़ोन्स भी कहते है।

Android Versions

Android के अब तक मार्किट में 10 versions आ चुके है। Android का हर version एंड्राइड में कुछ नए फीचर्स add करता है। आइये android के सभी versions के बारे में जानने का प्रयास करते है. Android Versions बारे में आपको पता होना चाहिए ये बहुत जरुरी है।

Android 5.0 Lollipop - Android का ये version 12 नवंबर 2014 को रिलीज़ किया गया था। Android के इस version में guest login support, 64 bit CPU support और 15 new language support जैसे कई नए फीचर्स ऐड किये गए है।       
    Android 4.4 KitKat -  Android का ये version 31 अक्टूबर 2013 को रिलीज़ किया गया था। Android के इस version में audio monitoring, GPS support और wireless printing जैसे कई नए फीचर्स add किये गए थे।       
      Android 4.1 JellyBean - Android का ये version 9 जुलाई 2012 को रिलीज़ किया गया था। Android के इस version में audio chaining, group messaging और security enhancement जैसे नए फीचर्स add किये गए थे.      
        Android 4.0 Ice Cream Sandwich - Android का ये version 18 अक्टूबर 2011 को रिलीज़ किया गया था।Android के इस version में inbuilt photo editor, ability to access apps directly from lock screen, wifi direct or face unlock जैसे कई नए फीचर्स ऐड किये गए थे।         
          Android 3.0 Honeycomb - Android का ये version 22 फरवरी 2011 को रिलीज़ किया गया था. Android के इस version में home screen widget और support for multi core processor जैसे नए फीचर्स add किये गए थे.     
            Android 2.3 Gingerbread - Android का ये version 6 दिसंबर 2010 को रिलीज़ किया गया था।  इस version में download manager, improved user interface, efficient battery और improved gmail app जैसे कई फीचर्स ऐड किये गए थे।      
              Android 2.2 Froyo - Android का ये version 20 मई 2010 को रिलीज़ किया गया था। Android के इस version को USB tethering, adobe flash support और wifi hotspot functionality जैसे नए फीचर्स के साथ रिलीज़ किया गया था।      
                Android 2.0 Eclair - Android का ये version 26 अक्टूबर 2009 को रिलीज़ किया गया था।  इस version में bluetooth support और google map जैसे कई नए features add किये गए थे।    
                  Android 1.6 Donut - Android का ये version 15 सितम्बर 2009 को रिलीज़ किया गया था। Android के इस version में gallary, camera और quick search box जैसे कई फीचर्स ऐड किये गए थे।        
                    Android 1.5 CupCake - Android का ये version 27 अप्रैल 2009 को रिलीज़ किया गया था। Android के इस version में auto-rotation, copy and paste, animated screen transition और support for video recording जैसे फीचर्स include किये गए थे।         


                    Features of Android

                    Android एक बहुत ही अच्छा platform साबित हुआ है। Android features एंड्राइड को दूसरे मोबाइल प्लेटफॉर्म्स से बेहतर बनाते है। Android के कुछ features है जो इसे सबसे अनोखा बनाते है, उनके बारे में निचे दिया जा रहा है।
                    1. User Interface - Android एक beautiful और interactive यूज़र इंटरफ़ेस प्रोवाइड करता है जो कि यूज़ करने में बहुत ही आसान है।  
                    2. Multiple Language Support - Android multiple languages को support करता है।  
                    3. Android messaging, web applications और video calling को भी सपोर्ट करता है। 
                    4. Media  - Android सभी media formats(mp3, jpg, mp4, flv) को सपोर्ट करता है।      
                    5. Connectivity  - Android bluetooth, wifi और hotspot के द्वारा नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रोवाइड करता है।        
                    6. Storage  -  Android स्टोरेज मैनेजमेंट के लिए एप्लीकेशन प्रोवाइड करता है जिससे आप स्टोरेज को मैनेज कर सकते है।   
                    7. Applications  - Android में आप अपनी मन पसंद applications install कर सकते है।    
                    8. Open Source  - Android एक ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है इसका कोड हर डेवलपर के लिए फ्री अवेलेबल है।   


                    Android Platform

                    Android एक software environment  है जो मोबाइल फ़ोन्स के लिए develop किया गया है। ये कोई हार्डवेयर नहीं होता है। Android platform बहुत सी चीज़ो से मिलकर बना हुआ है जिनमे से कुछ निचे दी गयी है।

                    Android Platform and Its Components in Hindi
                    • Linux based OS - लिनक्स पर बेस्ड होने की वजह से android एक बहुत ही पावरफुल सॉफ्टवेयर एनवॉयरनमेंट है। लिनक्स kernel एक हार्डवेयर abstraction लेयर प्रोवाइड करता है जिससे आप अवेलेबल हार्डवेयर रिसोर्सेज का अपनी जरुरत के हिसाब से बेहतर से बेहतर उपयोग कर सकते है।  लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड सभी कंपोनेंट्स एंड्राइड में c और c++ में डेवेलप किये गए है।      
                    • Dalvik Virtual Machine  - Java की तरह ही android में भी virtual मशीन है। आप एंड्राइड में कोई भी एप्लीकेशन java में program करते है। जब आप उस एप्लीकेशन के कोड को compile करते है तो वो java के बाइट कोड में convert हो जाता है। इसके बाद ये java का बाइट कोड android के दूसरे कोड में कन्वर्ट हो जाता है जिसे dex files कहते है। जैसे जावा के बाइट कोड को मशीन कोड में कन्वर्ट करने  के लिए java virtual machine यूज़ की जाती है। वैसे ही इन dex files को मशीन कोड में कन्वर्ट करने के लिए delvik virtual मशीन यूज़ की जाती है।       
                    • User Interface - Android प्लेटफार्म में यूजर इंटरफ़ेस को बहुत महत्व दिया गया है। Android का यूज़र इंटरफ़ेस android की लोकप्रियता का बहुत महत्वपूर्ण कारक है।    
                    • Applications - Applications किसी एंड्राइड फ़ोन को व्यक्ति विशेष के लिए महत्वपूर्ण बना देती है।  हर व्यक्ति अपनी पसंद के हिसाब से ऍप्लिकेशन्स यूज़ कर सकता है। Android की applications जावा में  डेवेलप की जाती है।    
                    • Libraries - Android में बहुत सी जावा और दूसरी लाइब्रेरीज प्रोवाइड की गयी है जो एंड्राइड में डेवलपमेंट के लिए जरुरी है।   
                    • Frameworks - Android प्लेटफार्म में ऍप्लिकेशन्स के डेवलपमेंट के लिए फ्रेमवर्क प्रोवाइड किया गया है ताकि हर एप्लीकेशन में एंड्राइड के लिए जरुरी कंपोनेंट्स ऐड किये जा सके। हर एप्लीकेशन बनाने वाले व्यक्ति को इस फ्रेमवर्क को ध्यान में रख कर एप्लीकेशन डिज़ाइन करनी होती है।   
                    • Multimedia support - एंड्राइड में मल्टीमीडिया सपोर्ट के लिए लाइब्रेरीज और फ़्रेमवर्क्स प्रोवाइड किया गया है.एंड्राइड में आप हर तरह का मीडिया यूज़ कर सकते है।     


                    Comments

                    Popular posts from this blog

                    Android Services

                    Android Services Introduction to  android services in Hindi  Declaring  services in Hindi Creating a  android service in Hindi Introduction to Android Services इससे पहले की आप जाने की service क्या होती है आइये जानते है की service क्या नहीं होती है - एक service separate प्रोसेस नहीं होती है। ये आपकी एप्लीकेशन का ही पार्ट होती है।  एक service thread नहीं होती है।  आइये अब देखते है service क्या होती है - Service एक facility होती है जिससे आप android system को बता सकते है की आप कोई काम background में करते रहना चाहते है।  Service एक facility होती है जिससे एक एप्लीकेशन अपनी कुछ functionality दूसरी applications को expose कर सकती है।    हर service क्लास का <service> declaration AndroidManifest.xml file में होना चाहिए। Services को आप context.startService() और context.bindService() मेथड्स से स्टार्ट कर सकते है।            जब service component क्रिएट होता है तो android syst...

                    Android Activity

                    Android Activity Activity life cycle in Hindi Starting an  android activity in Hindi Creating a new activity in Hindi Destroying an  android activity in Hindi Introduction to Activity आप की application में एक से ज्यादा activity हो सकती है। जब आप इन activities के through navigate करते है, यानि एक activity से दूसरी activity में जाते है तो activity अपनी life cycle की different stages में जाती है। उदाहरण के लिए जब आपकी activity start होती है तो ये foreground में होती है और user का पूरा focus इस पर होता है। इस process के दौरान  android  system कुछ life cycle methods को call करता है। यदि user कोई दूसरी activity start करता है तो android system उस activity के life cycle methods को call करता है और आपकी पहले वाली activity background में चली जाती है। life cycle methods में आप decide कर सकते है की जब user जाता है या वापस आता है तो आपकी activity कैसे behave करेगी।  उदाहरण के लिए यदि आप एक वीडियो player बना रहे है तो जब user किसी दूसरी activity पर जाये तो...

                    Android Spinners

                    Android Spinners  Introduction to  android spinners in Hindi Defining  android spinners in Hindi Creating spinner items array in Hindi Responding to spinner selections in Hindi    Introduction to Android Spinners Android spinners आपकी एप्लीकेशन में एक drop down menu होती है। इस drop down menu में बहुत से items होते है जिन्हे user choices कहते है। जब user spinner पर क्लिक करता है तो ये items शो होते है। यूज़र अपने लिए appropriate choice choose करता है। By default spinner में सबसे top वाला element शो होता है। Spinners को XML layout file में क्रिएट किया जाता है। और items की लिस्ट string resource file में क्रिएट की जाती है। जिसमे आप एक string array क्रिएट करते है।  Spinner और items को जोड़ने के लिए एक array adapter क्रिएट किया जाता है। इसके बाद selection events को respond करने के लिए OnItemSelectedListener interface को  इम्प्लीमेंट किया जाता है।  Defining Android Spinners Android spinners को आप XML l...