Skip to main content

Android Networking

Android Networking


  • Introduction to android networking in Hindi 
  • Networks status in android in Hindi 
  • HTTP request handling with android networking in Hindi 
  • Example 

Introduction to Android Networking

Mobile phones दिनों दिन computer ही बनते जा रहे है। Android phones में networking की वो क्षमता होती है जो किसी computer में पाई जाती है। जैसे की  emails, web surfing और watching online videos आदि। ये सभी services android बेहतर networking के द्वारा provide करता है। आप भी यदि user को web के द्वारा services provide करना चाहते है तो अपनी application में networking implement कर सकते है। 

Android में networking 3 तरह से implement की जाती है। 
  • IP (Internet Protocol) 
  • WiFi 
  • Bluetooth 

Android आपको java.net और org.apache.http-client packages provide करता है। इन packages के द्वारा आप अपनी application में basic networking implement कर सकते है। यदि आप detail में networking को implement करना चाहते है तो android.net package use  कर सकते है। ये उन applications के लिए होता है जो पूरी तरह से web based होती है।             

Network Status

आपका device network से connected है या नहीं ये check करने के लिए आप ConnectivityManager class को use  करते है। इसके लिए आप सबसे पहले ConnectivityManager class का object create करते है। इसके बाद आप current object पर getSystemService() method call करेंगे। इस method में आप CONNECTIVITY_SERVICE context pass करते है। ये method एक object return करता है जिसे convert करके ConnectivityManager class के object को assign किया जाता है। इसके बाद आप इस object पर isConnected() method call करके ये पता लगा सकते है की आपका device किसी network से connected है या नहीं। ये method true और false return करता है। 


ConnectivityManager obj;

obj = (ConnectivityManager) this.getSystemService(context.CONNECTIVITY_SERVICE);

if(obj.isConnected())
{
   Toast t1 = new Toast();
   t1.makeText(context, "you are connected to internet",Toast.LENGTH_SHORT);
   t1.show();
}
else
{ 
   Toast t2 = new Toast();
   t2.makeText(context, "you are not connected to internet",Toast.LENGTH_SHORT);
   t2.show();
}




Handling HTTP Requests    

आपका device network से connected है या नहीं ये पता लगाने के बाद आप कुछ operations perform कर सकते है। Server को HTTP requests भेजना और HTTP response पाना सबसे basic networking operations होते है। जब आप कोई URL को open करने के लिए request करते है तो ये ही operations perform होते है।

HTTP operations perform करने के लिए android आपको URL और httpURLConnection classes provide करता है। सबसे पहले आप URL class का object create करते है। इस object में आप एक valid URL pass करते है। इसके बाद आप इस object पर openConnection() method call करते है। इसके result को आप httpURLConnection class के reference variable को assign करते है। इसके बाद httpURLConnection class के उस object पर connect() method call किया जाता है।

इसके बाद आप httpURLConnection class के object पर getInputStream() method call करते है। और इसे आप InputStreamReader class के object को pass करते है। और InputStreamReader class के object को BufferReader class के object को pass किया जाता है। इसके बाद आप BufferReader class के object पर readLine() method call करके data read करते है। ऐसा आप किसी loop के साथ करते है। इसके बाद आप BufferReader class के object पर close() method call करके input stream close करते है। और httpURLConnection class के object पर disconnect() method call करके connection को disconnect करते है। सबसे आखिर में आप result को return करते है। इसका उदाहरण नीचे दिया जा रहा है। एक बात आपको हमेशा याद रखनी चाहिए की ये सभी काम आप Activity class के getHttpResponse() method में करते है।


String result; 

URL myurl = new URL("http://www.google.com");

httpURLConnection obj = (httpURLConnection) myurl.openConnection();

obj.connect();

InputStreamReader  isr = new InputStreamReader(obj.getInputStream);

BufferReader  br = new BufferReader(isr);

String input;
int count=0;

while(input = (br.readLine() != null))  // reading data 
{
    result = input;
    count++;
}

br.close();

obj.disconnect();

return result;

Comments

Popular posts from this blog

Android Services

Android Services Introduction to  android services in Hindi  Declaring  services in Hindi Creating a  android service in Hindi Introduction to Android Services इससे पहले की आप जाने की service क्या होती है आइये जानते है की service क्या नहीं होती है - एक service separate प्रोसेस नहीं होती है। ये आपकी एप्लीकेशन का ही पार्ट होती है।  एक service thread नहीं होती है।  आइये अब देखते है service क्या होती है - Service एक facility होती है जिससे आप android system को बता सकते है की आप कोई काम background में करते रहना चाहते है।  Service एक facility होती है जिससे एक एप्लीकेशन अपनी कुछ functionality दूसरी applications को expose कर सकती है।    हर service क्लास का <service> declaration AndroidManifest.xml file में होना चाहिए। Services को आप context.startService() और context.bindService() मेथड्स से स्टार्ट कर सकते है।            जब service component क्रिएट होता है तो android syst...

Android Fragments

Android Fragments Introduction to android fragments in Hindi Android fragments life cycle in Hindi Types of android fragments in Hindi Creating android fragment in Hindi Introduction to Android Fragments एक fragment किसी activity के अंदर एक separate UI (user interface) होता है। Fragments की खुद की life cycle और input events होते है। आप एक fragment को कई activities में use कर सकते है। जब आपकी activity running state में हो तब भी आप fragments को add और remove कर सकते है। Fragments को आप sub activity भी कह सकते है।   Android fragments को android के Honeycomb version में introduce किया गया था।  Android fragments से पहले आप user को एक बार में एक activity ही show कर सकते थे इसलिए आप स्क्रीन को अलग अलग parts में divide नहीं कर सकते थे। Fragments के आने से application design और भी ज्यादा flexible हो गयी क्योंकि आप यूजर को एक साथ एक से ज्यादा interface शो कर सकते है और उन्हें separately manage भी कर सकते है। अब आपके पास activity तो एक ही रहेगी लेकिन आप इसमें ब...

Android Development Tools

Android Development Tools  Android SDK in Hindi  Android Debug bridge in Hindi Android gradle in Hindi Android studio in Hindi Android run time and delvik in Hindi  Android SDK  Android SDK (Software Development Kit) -  Android SDK  में वो सभी टूल्स होते है जिनकी आपको एंड्राइड एप्लीकेशन क्रिएट करने में, कम्पाइल करने में और एप्लीकेशन को पैकेज करने के लिए जरुरत पड़ेगी।  Android SDK में आपको सोर्स कोड के साथ सैंपल प्रोजेक्ट्स, डेवलपमेंट टूल्स, एक इमुलेटर और एप्लीकेशन डेवेलप करने के लिए रिक्वायर्ड लाइब्रेरीज मिलती है। सभी एप्लीकेशन java में डेवेलप की जाती है और डेलविक वर्चुअल मशीन पर रन की जाती है। Android debug bridge  ADB  (Android Debug Bridge  ) - ADB android SDK का एक कमांड लाइन  टूल है जिसकी मदद से आप अपनी एप्लीकेशन को वर्चुअल डिवाइस या किसी रियल डिवाइस पर रन करवा सकते है और डिबग कर सकते है। ये एक क्लाइंट सर्वर प्रोग्राम होता है जिसमे एक क्लाइंट होता है, एक सर्वर...