Skip to main content

Installing Android Studio

Installing Android Studio


हैलो दोस्तों, इस tutorial में मै आपको android studio install करना बताऊंगा। Android studio को install करना बहुत ही आसान है। नीचे कुछ steps दिए हुए है जिन्हे follow करते हुए आप आसानी से android studio install कर सकते है।


Steps    

1. Android Studio को डाउनलोड करने के बाद जब आप सेटअप लांच करेंगे तो आपको निचे दी हुई स्क्रीन शो होगी। ये सेटअप की स्टार्टिंग स्क्रीन है. इस पर आप नेक्स्ट क्लिक कर दीजिये। 



2. जब आप नेक्स्ट क्लिक करेंगे तो आपको निचे दी हुई स्क्रीन शो होगी। इसमें आप जो जो कंपोनेंट्स आप इनस्टॉल करना चाहते है वो आप सेलेक्ट कर सकते है. मान लीजिये पहले आप eclipse यूज़ कर रहे थे लेकिन अब android studio इनस्टॉल कर रहे है तो ऐसी सिचुएशन में Android SDK पहले से ही इनस्टॉल होगा तो यंहा पर Android SDK को क्लिक करके उसके इंस्टालेशन को रोक सकते है. इसके बाद आप नेक्स्ट पर क्लिक कर दीजिये। 



3.  इसके बाद आपको निचे दी हुई लाइसेंस एग्रीमेंट की विंडो शो होगी इस में आप I Agree क्लिक कर दीजिये। 



4. इसके बाद आपको निचे दी हुई विंडो शो होगी। इसमें सेटअप आपको इंस्टालेशन लोकेशन पूछ रहा है. आप जिस डायरेक्टरी में android studio इनस्टॉल करना चाहते है उसे सेलेक्ट कर लीजिये और नेक्स्ट क्लिक कर दीजिये। 



5.  इसके बाद आपको निचे दी हुई विंडो शो होगी जिसमे आपको emulator के लिए आप कितनी मेमोरी देना चाहते है वो आपको चूज करना होगा।  इसके बाद आप नेक्स्ट पर क्लिक कर दीजिये। 



6. इसके बाद आपको निचे दी हुई विंडो शो होगी जिसमे आपको चूज करना है की आप Android Studio का shortcut क्रिएट करना चाहते है या नहीं। इसके बाद आप इनस्टॉल बटन क्लिक कर दीजिये। 



7 . आपको एक विंडो शो होगी जो इंस्टालेशन की प्रोग्रेस को दिखाएगी। जब तक android studio इनस्टॉल हो आपको वेट करना होगा। 




8.  इंस्टालेशन पूरा होने के बाद आपको निचे दी हुई विंडो शो होगी।  आप इसमें फिनिश पर क्लिक कर दीजिये।   




9. जब आप फिनिश पर क्लिक करेंगे तो आपको निचे दी हुई विंडो शो होगी। यदि आपने android studio का नया version इनस्टॉल किया है तो आप पुराने version से अपनी सेटिंग इम्पोर्ट कर सकते है।  यदि आप सेटिंग इम्पोर्ट करना नहीं चाहते है तो सेकंड ऑप्शन को चूज करके ok क्लिक कर दीजिये।   



10. इसके बाद आपको निचे दी हुई विंडो शो होगी।  यंहा पर आपको वेट करना चाहिए।    



11. इसके बाद आपको निचे दी हुई विंडो शो होगी। Android Studio स्टार्ट होने से पहले कुछ जरुरी कंपोनेंट्स को डाउनलोड करेगा।  यंहा पर आपको वेट करना चाहिए।    


12. जब डाउनलोड और इंस्टालेशन फिनिश हो जाएगी तब आपको निचे दी हुई स्क्रीन शो होगी। अब आप अपना प्रोजेक्ट क्रिएट कर सकते है.



Comments

Popular posts from this blog

Android Services

Android Services Introduction to  android services in Hindi  Declaring  services in Hindi Creating a  android service in Hindi Introduction to Android Services इससे पहले की आप जाने की service क्या होती है आइये जानते है की service क्या नहीं होती है - एक service separate प्रोसेस नहीं होती है। ये आपकी एप्लीकेशन का ही पार्ट होती है।  एक service thread नहीं होती है।  आइये अब देखते है service क्या होती है - Service एक facility होती है जिससे आप android system को बता सकते है की आप कोई काम background में करते रहना चाहते है।  Service एक facility होती है जिससे एक एप्लीकेशन अपनी कुछ functionality दूसरी applications को expose कर सकती है।    हर service क्लास का <service> declaration AndroidManifest.xml file में होना चाहिए। Services को आप context.startService() और context.bindService() मेथड्स से स्टार्ट कर सकते है।            जब service component क्रिएट होता है तो android syst...

Android Activity

Android Activity Activity life cycle in Hindi Starting an  android activity in Hindi Creating a new activity in Hindi Destroying an  android activity in Hindi Introduction to Activity आप की application में एक से ज्यादा activity हो सकती है। जब आप इन activities के through navigate करते है, यानि एक activity से दूसरी activity में जाते है तो activity अपनी life cycle की different stages में जाती है। उदाहरण के लिए जब आपकी activity start होती है तो ये foreground में होती है और user का पूरा focus इस पर होता है। इस process के दौरान  android  system कुछ life cycle methods को call करता है। यदि user कोई दूसरी activity start करता है तो android system उस activity के life cycle methods को call करता है और आपकी पहले वाली activity background में चली जाती है। life cycle methods में आप decide कर सकते है की जब user जाता है या वापस आता है तो आपकी activity कैसे behave करेगी।  उदाहरण के लिए यदि आप एक वीडियो player बना रहे है तो जब user किसी दूसरी activity पर जाये तो...

Android Spinners

Android Spinners  Introduction to  android spinners in Hindi Defining  android spinners in Hindi Creating spinner items array in Hindi Responding to spinner selections in Hindi    Introduction to Android Spinners Android spinners आपकी एप्लीकेशन में एक drop down menu होती है। इस drop down menu में बहुत से items होते है जिन्हे user choices कहते है। जब user spinner पर क्लिक करता है तो ये items शो होते है। यूज़र अपने लिए appropriate choice choose करता है। By default spinner में सबसे top वाला element शो होता है। Spinners को XML layout file में क्रिएट किया जाता है। और items की लिस्ट string resource file में क्रिएट की जाती है। जिसमे आप एक string array क्रिएट करते है।  Spinner और items को जोड़ने के लिए एक array adapter क्रिएट किया जाता है। इसके बाद selection events को respond करने के लिए OnItemSelectedListener interface को  इम्प्लीमेंट किया जाता है।  Defining Android Spinners Android spinners को आप XML l...